Breaking News

ओवैसी के शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा चढ़ता..ओ.पी राजभर


आजमगढ़। अतरौलिया भागीदारी पार्टी (पी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भागीदारी संकल्प मोर्चा के अगुआ (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में एक बड़ा विकल्प बनकर उभरा है भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाएगा असदुद्दीन ओवैसी के शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव को मोर्चे में शामिल करने की कवायद तेज हो गई है उनका आना लगभग तय माना जा रहा है राजभर आम आदमी पार्टी को भी साथ में लाकर सपा, बसपा और भाजपा के सीने में हलचल पैदा कर दी है इस मोर्चे से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों पर गहरा प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है


श्री राजभर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज का वोट आज तक सपा, बसपा, भाजपा अपने फायदे के लिए लेते चली आई लेकिन हिस्सेदारी के सवाल पर एक टिकट देकर इस जाति की पूरे उत्तर प्रदेश में वोट लेने का काम किया भागीदारी पार्टी( पी.) के बनने से प्रजापति समाज का वोट एकजुट हो गया है अब जरूरत है सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर अपने सिपाहियों को तैयार करने की जिस दिन भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रदेश में सरकार बनेगी उस दिन सभी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक जाति के लोगों को उनके संख्या के अनुपात में उचित हिस्सेदारी देने का कार्य किया जाएगा बीजेपी पर हमला बोलते हुए श्री राजभर  ने कहा की बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी है भारतीय झूठ पार्टी ने कहा था कि भारत को विश्व गुरु बनाएंगे आत्मनिर्भर बनो लेकिन देश की सरकार देश को ही लूटने का कार्य कर रही है और प्रदेश की सरकार प्रदेश को लूट र ही है इनके अधिकारी भी कोविड-19 में पैसा लूट रहे हैं केंद्र सरकार ने अभी तक देश के 28 विभागों को बेचने का कार्य किया वही गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं सरकारी स्कूलों अस्पतालों और राष्ट्रीय राजमार्गों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी विधानसभा में एक एक बूथ पर 25, 25 पदाधिकारियों को तैनात करने की जरूरत है बूथ स्तर के पदाधिकारियों को कहा कि आप लोग अपनी संख्या को और मजबूत करिए राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल और जिले के नेताओं को केवल बूथ पर काम करने की जरूरत है आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर हमारे 25 पदाधिकारी होने चाहिए इस बार किसी भी प्रकार से मतदाताओं को विपक्षी पार्टियां लुभा न सके l सभी पदाधिकारियों को भागीदारी संकल्प मोर्चा के निर्देश पर कार्य करना है इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता यदि आप लोग इसी प्रकार से अपनी ताकत को धरातल पर निरंतर बनाए रखेंगे तो भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनना तय है जिस दिन भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक सभी की भागीदारी सुनिश्चित होना तय है आपके भी बेटा बेटी को सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी दी जाएगी और बिजली, पानी एवं अनिवार्य शिक्षा मुफ्त दिया जाएगा इस कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह पटेल,  दीपक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति  फौजी ,मंडल अध्यक्ष हरि बदन प्रजापति, राम गोविंद प्रजापति, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार प्रजापति अश्वनी प्रजापति आदि हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

No comments